पेंशन भुगतान के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें:कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश; विभागीय कार्यों में तेजी लाने की हिदायत

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर लंबित अनुकम्पा नियुक्ति और सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जाए। इसके अलावा सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों के बिजली बिल समय पर जमा कराने को कहा। आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने की हिदायत कलेक्टर सिंह ने 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का तुरंत निराकरण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण कार्यक्रम जनवरी के पहले सप्ताह में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित किया जाए। हरदा के प्रमुख भवनों का होगा फायर ऑडिट शहर के प्रमुख बड़े भवनों का फायर ऑडिट कराने के लिए नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सर्द रातों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही रेन बसेरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “विकसित मध्यप्रदेश 2047” के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार कर 10 जनवरी से पहले पोर्टल पर अपलोड किया जाए। विकास कार्यों पर चर्चा बैठक में टिमरनी और खिरकिया में वन विभाग के डिपो को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, रहटगांव में नाली निर्माण, हरदा के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण और हंडिया में नाभिकुंड क्षेत्र के विकास जैसे कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, संजीव नागू और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *