PM मोदी के पंडाल की डिजाइन देख भड़के योगी:कहा- पूरा ढंक दिया, घुटन होगी; अफसर बोले- कल तक नहीं हो पाएगा

सीएम योगी प्रयागराज में गुरुवार को पीएम मोदी की जनसभा का पंडाल देख नाराज हो गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई। पूछा- अगर अंदर भीड़ बढ़ेगी तो लोगों को घुटन नहीं होगी क्या? जवाब में अफसरों ने कहा- महाराज जी हैंगर लंबा लगा है। इसे अगर हटाएंगे तो कल तक भी पंडाल पूरा नहीं हो पाएगा। अफसरों ने सीएम को बीच का रास्ता सुझाया। कहा- कुछ करते हैं…। मंच के सामने के कुछ पर्दे हटा देते हैं। बाकी स्ट्रक्चर लगा रहेगा। इस पर योगी ने कहा- हां, जरूरी है। मोदी महाकुंभ की तैयारियों के बीच शुक्रवार यानी कल प्रयागराज आ रहे हैं। उनके प्रोग्राम की तैयारियों को देखने के लिए सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे। यह सीएम का 15 दिन में तीसरा प्रयागराज दौरा था। मंच के सामने 10 फीट का पंडाल खुला रखते
गुरुवार दोपहर सबसे पहले योगी संगम नोज पहुंचे। यहां गंगाजल का आचमन किया, फिर महाकुंभ में मोदी की जनसभा स्थल पहुंचे। मंच को देखा। अफसरों ने सीएम को बताया कि पंडाल में 15 हजार लोगों के बैठने की जगह है। पंडाल में 40 ब्लॉक बनाए गए हैं। इस दौरान सीएम ने अफसरों से कहा- मंच को अलग बनाते या फिर पब्लिक के लिए अलग पंडाल कर देते। मंच के सामने 10 फीट का स्पेस खुला रखना चाहिए, इससे वेंटिलेशन बना रहेगा। क्या पर्दे से पूरा कवर करने की जरूरत है? इस पर अफसरों ने कहा- महाराज जी बगल से पर्दे खोल देते हैं। योगी ने कहा- बगल से खोलने पर उतना वेंटिलेशन नहीं बनेगा, जितना ऊपर खुला रखने से। सप्त ऋषि की मूर्ति के साथ योगी ने फोटो क्लिक कराई
जनसभा स्थल से सीएम महाकुंभ के सेक्टर-1 में बने केंद्रीय अस्पताल पहुंचे। यहां अफसरों से अस्पताल के बारे में जाना। इसके बाद अक्षय वट की परिक्रमा की। सप्त ऋषि की मूर्ति के साथ फोटो क्लिक कराई, फिर हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण किया। योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, केंद्रीय मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी भी रहे। योगी के निरीक्षण से जुड़ी 5 तस्वीरें कई प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे पीएम मोदी SPG ने अक्षयवट और हनुमान मंदिर कॉरिडोर देखा
मोदी के प्रयागराज आने से पहले PMO और SPG टीम प्रयागराज पहुंच चुकी है। बुधवार को विमान के एयर रूट का रिहर्सल किया गया। सुरक्षा टीमों ने जनसभा स्थल, अक्षयवट और हनुमान मंदिर कॉरिडोर का जायजा लिया। अब मोदी का प्रोग्राम जानिए ————— ये खबर भी पढ़िए- महाकुंभ से पहले मोदी ‘अगड़ा-पिछड़ा एक’ का संदेश देंगे: 2 लाख लोग सुनेंगे, योगी ने बुलाए 13 अखाड़ों के संत पीएम नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। संगम तट से पीएम महाकुंभ-2025 का शंखनाद करेंगे। साथ ही महाकुंभ से जुड़े 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात भी देंगे। इस दौरे में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब पीएम मोदी श्रृंगवेरपुर धाम नहीं जाएंगे। उन्हें रामायण सर्किट के इस स्पॉट से ‘अगड़ा-पिछड़ा एक’ का संदेश देना था। जो अब संगम तट से 2 लाख लोगों की मौजूदगी में दिया जाएगा। ढाई घंटे के दौरे में पीएम श्रृंगवेरपुर धाम की 51 फीट ऊंची श्रीराम और निषादराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों को आमंत्रित किया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *