रायसेन के सिलवानी में सोमवार को सोमवती अमावस्या के मौके पर घंटों जाम लगा रहा। इस जाम में एम्बुलेंस से लेकर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिस कारण शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। मार्गों पर अत्यधिक यातायात के कारण जाम लगने पर लोग छोटे मार्गों की ओर मुड़ गए। वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। सिलवानी में सुबह से दोपहर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की गई थी, जबकि यह पहले से ही ज्ञात था कि इस दिन सामान्य से तीन से चार गुना अधिक वाहन शहर से गुजरेंगे। गौरतलब है कि सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए रायसेन जिले के अलावा अन्य जिलों से भी लोग बौरास घाट पर पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंग चौराहा से होकर गुजरते हैं, जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखें जाम की तस्वीर


