इंदौर महापौर ने दिए अनुदान राशि के चेक:अखाड़ों और व्यायामशाला को दी 10-10 हजार रुपए की राशि

इंदौर शहर के विभिन्न अखाड़ों और व्यायामशाला को 10-10 हजार रुपए का अनुदान राशि का चेक सोमवार को दिया गया। शहर की गौरवशाली परंपरा के तहत अनंत चतुर्दशी के दिन चल समारोह में झांकी के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले शहर के विभिन्न अखाड़ों और व्यायामशाला को ये चेक दिए गए। सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाडिया ने बताया सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर सभाकक्ष में अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान भरत सिंह रघुवंशी, मलखानसिंह कटारिया सहित बड़ी संख्या में अखाड़ों और व्यायामशाला के पदाधिकारी मौजूद थे। इन अखाड़ों और व्यायामशाला को दिए चेक श्री गुरुदास व्यायामशाला, सकल पंच सार्वजनिक श्रीराम मंदिर ट्रस्ट, सार्वजनिक स्व. श्री गणेश राम गुरू व्यायामशाला, श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला कुश्ती केंद्र, सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला, श्री महावीर व्यायामशाला, मार्तण्डराव उस्ताद व्यायामशाला, सार्वजनिक स्व. श्री मूलचंद उस्ताद का झिरियावाला अखाड़ा, सार्वजनिक श्री चन्द्रपाल सिंह उस्ताद व्यायामशाला, वीर बजरंग व्यायामशाला, सार्वजनिक श्री वीर बलवंत गुरू व्यायामशाला, स्व.श्री गाजी गुरू सार्वजनिक व्यायामशाला इन्दौर समिति, सार्व. श्री रविदास व्यायामशाला, सार्वजनिक स्व. फैलीसिंह उस्ताद व्यायामशाला समिति, सार्वजनिक आदर्श व्यायामशाला, श्री महावर कोली समाज व्यायामशाला, जय मल्हार व्यायाम शाला के पदाधिकारियों को चेक दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *