प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारा का आयोजन, ग्रहण किया प्रसाद

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह नगर निगम परिसर में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के बाद निगम प्रशासन और पूजा समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड पार्षद, सफाईकर्मी और चालक दल मौजूद रहे। सभी ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे न सिर्फ धार्मिक आयोजन माना बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं, इस तरह के सामूहिक आयोजनों से स्थानीय समुदाय में सहयोग और आपसी सौहार्द की भावना और प्रबल होती है। आयोजन में निगम कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिसर में होने वाले इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि नगर निगम और आमजन के बीच संबंधों को भी गहरा बनाते हैं। पूजा और भंडारे से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारा और विश्वास का संदेश फैलता है। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *