कोयला लोड ट्रक डिवाइडर में जा घुसा, बाल-बाल बचे लोग

बिश्रामपुर | एसईसीएल गायत्री खदान से कोयला लोड कर ओडिशा जा रहे ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एनएच के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। बताया गया कि बुधवार शाम गायत्री खदान से कोयला लोडकर ओडिशा के बड़बिल जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5039 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एसईसीएल थाना के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक चालक की लापरवाही से डिवाइडर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *