महिलाओं को आयुर्वेदिक किट बांटे गए

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव हर दिन हर घर आयुर्वेद के परिपेक्ष्य में जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 17 सितंबर को जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुुरुआत धनवंतरी पूजन के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, पार्षदों व अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति में किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसा शिविर मनेंद्रगढ़ में बीच-बीच में होते रहना चाहिए, ताकि जनता को लाभ मिलता रहे। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी व योग पद्धतियों द्वारा सभी रोगों जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार, खून की कमी, शरीर व हाथ-पैरों में दर्द, पेट संबंधी समस्या, चर्मरोग, कमजोरी और विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को होने वाले सभी रोगों का निःशुल्क चिकित्सा व औषधियों का वितरण किया। साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिमा यादव व पार्षद माया सोनकर, नीलू जायसवाल व सुनैना विश्वकर्मा ने शिविर में पहुंचीं अंजु अग्रवाल, कमला देवी जायसवाल व गुलाबा देवी को स्त्री आयुष वर्धक आयुर्वेदिक दवाई किट देकर किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के नारी स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम होंगे। शिविर में डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. विशाल कुमार अहिरवार, डॉ. शंभु प्रसाद केसरवानी, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संदीप सिंह चंदेल, डॉ. तेजकांत सोनकर, डॉ. राम किशोर शर्मा, डॉ. भूपाल मंजारे, डॉ. विवेक कुमार द्विवेदी, डॉ. ज्ञानेंद्र कुशवाह, डॉ. मेघा रानी, डॉ. मानसी अग्रवाल, डॉ. अंजली त्रिपाठी, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में कुल 1 हजार 108 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें आयुर्वेद से 865, होम्योपैथी से 243 मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी गईं। योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी ने रोग अनुसार आसन प्राणायाम बताए। साथ ही शिविर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले आयुष काढ़ा का वितरण रखा था। इसमें 280 लोगों ने इसका लाभ उठाया। संधिवात, वात रोगों के लिए और अन्य रोगों और दर्द से छुटकारा पाने कपिंग थैरेपी की व्यवस्था भी शिविर में की थी। 35 रोगियों ने इसका लाभ उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *