गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पिंडदान करेंगी:विष्णुपद मंदिर में विशेष इंतजाम, दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार यानी 20 सितंबर को गयाजी पहुंची। वे विष्णुपद मंदिर में पिंडदान कर रही हैं। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के लिए एल्युमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन कक्ष बनाए गए हैं। एक कक्ष में राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ पिंडदान करेंगीं। बाकी 2 कक्ष में राष्ट्रपति भवन कार्यालय के अधिकारी रहेंगे। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे। उन्हें मंदिर के अंदर छोड़ने के बाद राज्यपाल वापस लौट गए। VVIP दौरे को लेकर मंदिर और आसपास का इलाका कड़ी सुरक्षा घेरे में है। पंडा राजेश लाल कटरियार ने बताया, ‘राष्ट्रपति का पैतृक घर ओडिशा के मयूरभंज में है। राष्ट्रपति मुर्मू के परिवार से बहुत पहले भी एक सदस्य गया जी आकर पिंडदान कर चुके हैं। हालांकि, यह पहला मौका होगा जब खुद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पिंडदान के लिए गयाजी आ रहीं हैं।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *