मरकच्चो में बिना चालान के गिट्टी लदा ट्रक और बोल्डर लदा दो हाइवा जब्त

मरकच्चो| खनन निरीक्षण बीपी महतो ने शुक्रवार को बिना चालान के गिट्टी लदे एक बारह चक्का ट्रक और बोल्डर लदे दो हाइवा को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार दोनों हाइवा गिरिडीह सीमा क्षेत्र स्थित खदान से बोल्डर लेकर नवलशाही की ओर जा रहे थे, वहीं गिट्टी लदा ट्रक भी उसी मार्ग पर परिवहन कर रहा था। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने तीनों वाहनों को रोककर बोल्डर और गिट्टी से संबंधित चालान की मांग की। लेकिन चालकों द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहनों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से तीनों वाहनों को मरकच्चो थाना लाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोडरमा| जिले में 19 सितंबर को सभी अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व कैम्पों का आयोजन किया गया। इन कैंपो में दाखिल-खारिज से संबंधित कुल 150 मामलों की प्राप्ति हुई, जिनमें से 35 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 01 शुद्धि पत्र भी जारी किया गया। इसके अलावा राजस्व से जुड़े अन्य 79 मामलों की प्राप्ति हुई, जिनमें से 49 मामलों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। जिला प्रशासन का उद्देश्य इन विशेष कैम्पों के माध्यम से नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कैम्प नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में आसानी और सुविधा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *