जालंधर में पूर्व इंस्पेक्टर की अमृतधारी बुजुर्ग से मारपीट:घटना सीसीटीवी में कैद; आरोप- मारपीट कर पगड़ी उतारी, कार्रवाई की मांग

जालंधर के थाना आदमपुर अधीन आते गांव कपूर के कठार चौक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक अमृतधारी बुजुर्ग को केवल लिफ्ट मांगना इतना भारी पड़ा कि उन्हें कथित तौर पर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। बडाला माही गांव, होशियारपुर के रहने वाले बुजुर्ग जगदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- बीते दिन दोपहर लगभग 2 बजे वह जालंधर से बस द्वारा उतरकर गांव कपूर (कठार चौक) पर खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक एक्टिवा चालक को उन्होंने हाथ देकर लिफ्ट का इशारा किया। बुजुर्ग का आरोप है कि एक्टिवा रोकने के बाद चालक ने अचानक उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी ने न सिर्फ उनकी पगड़ी उतार दी, बल्कि बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट भी की और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना की वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित जगदेव सिंह अपने परिजनों और गांववासियों के साथ थाना आदमपुर पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दी। इस संबंध में थाना प्रभारी रवींद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 2 साल पहले थाना बुल्लोवाल, होशियारपुर से पुलिस इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। गांववासियों और परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे सिख जत्थेबंदियों के साथ मिलकर बड़ा संघर्ष छेड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *