33वें दिन संविदाकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:कोंडागांव में नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन; अब हड़ताल खत्म

कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदाकर्मियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 33वें दिन तिरंगा बाइक मनोकामना रैली का आयोजन किया। यह रैली नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली गई। यह रैली डीएनके कॉलोनी धरना स्थल से शुरू होकर बाजार पारा और एनएच-30 से होते हुए शहर के प्रसिद्ध महाकालेश्वर शिवम शिवानंद आश्रम शिव मंदिर, कोपाबेड़ा पहुंची। यहां संविदाकर्मियों ने भगवान भोलेनाथ को श्रीफल और फूलमाला अर्पित कर अपनी मांगों की पूर्ति, विशेषकर नियमितीकरण की मनोकामना की। बता दें कि 19 सितंबर की शाम सरकार के आश्वासन के बाद NHM के हड़ताल खत्म कर दिया है। संविदाकर्मियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, नियमित भर्ती में आरक्षण, सीआर पारदर्शिता, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति शामिल हैं। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि सरकार उनकी मांगों पर उचित निर्णय ले और ‘मोदी की गारंटी’ पूरी हो। साथ ही, शासन-प्रशासन के मंत्रियों और उच्च अधिकारियों को सही दिशा में मार्गदर्शन मिले। रैली के दौरान सभी संविदाकर्मियों ने अनुशासन का पालन किया। संघ के पदाधिकारियों ने रैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *