चतरा पुलिस ने देवघर से एक साइबर अपराधी को पकड़ा

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा पुलिस ने देवघर से एक साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल मुन्ना मंडल देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के खागा निवासी बिरबल मंडल का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से 13 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल व एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त किया है। यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को दी। एसपी ने बताया कि बीते 9 जुलाई को चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अशोक कुमार प्रजापति के बैंक खाते से 7 लाख 1000 रुपए की निकासी साइबर फ्रॉड के द्वारा कर ली गई थी। इस मामले में मुक्त होगी के आवेदन के आधार पर सदर थाना में अज्ञात साइबर क्रिमिनलों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। इस मामले के उद्भेदन के लिए चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। गठित टीम में सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार गौतम शामिल थे। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच शुरू किया। जांच के क्रम में पाया गया कि अशोक कुमार प्रजापति के अकाउंट से मुन्ना मंडल के अकाउंट में राशि ट्रांसफर की गई है। इसके बाद टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर देवघर से मुन्ना मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल मुन्ना मंडल के विरुद्ध देवघर में भी साइबर क्रिमिनल का मामला दर्ज है। वह पेशेवर साइबर क्रिमिनल है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य साइबर क्रिमिनलों की भी पहचान की गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य साइबर क्रिमिनल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने जिले के लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल में तरह-तरह के लिंक व मैसेज आते रहते हैं। किसी भी हाल में अंजान लिंक को सब्सक्राइब ना करें। फोन पर भूलकर भी किसी भी तरह का ओटीपी शेयर ना करें। यदि उन्हें बैंक आदि के नाम से फोन आते हैं तो बैंक में जाकर संबंधित फोन की जानकारी लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *