कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ रुपए बरामद:कार की डिक्की और सीट के पास मिले नोटों के बंडल, गिनने लगाई गई मशीन, इनकम टैक्स कर रही जांच

थाना कुम्हारी पुलिस ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहनों से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। वाहनों में कुल चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों गाड़ियों को रोककर जांच की, इस दौरान कार की सीट और डिक्की से भारी मात्रा में कैश मिला। अचानक मिली इस रकम से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर रकम गिनवाने के बाद पूरी जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। फिलहाल कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने चारों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग जांच में जुटा है। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में इकट्ठा हो गई और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी। भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस-आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *