बीकानेर में पूर्व सरपंच को कुल्हाड़ी से काट डाला:प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक, मर्डर के बाद फरार हो गया था भतीजा

बीकानेर में पूर्व सरपंच की हुई नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद से उसका भतीजा फरार हो गया था, जिस पर पुलिस को शक था। हालांकि देर शाम उसे हिरासत में ले​ लिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच का मर्डर कुल्हाड़ी से किया गया है। घटना जिले के श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान गांव की गुरुवार (18 सितंबर) देर रात की है। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने भतीजे बलवीर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में किसी और के भी शामिल होने की आशंका है। ऐसे में पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा श्रीडूंगरगढ़ डीएसपी निकेत पारीक ने बताया कि पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया (70) और उसके भतीजे बलबीर के बीच देर रात झगड़ा हुआ था। दोनों में दुकान को लेकर विवाद था। आशंका है कि बलबीर ने मेघराज की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। झगड़े दौरान मेघराज की पत्नी रामी देवी घर पर ही थी, लेकिप वो सो रही थी। शुक्रवार सुबह उसने मेघराज को लहूलुहान देखा तो बेटों व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी शुक्रवार सुबह ही सूचना दी गई। भतीजे को ढूंढ रही है पुलिस पुलिस शुक्रवार सुबह से बलबीर को ढूंढ रही है। पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है। जानकारी के अनुसार मेघराज वर्ष 2005 से 2010 तक धीरदेसर चोटियान गांव के सरपंच थे। तभी से उनके परिवार में दुकान को लेकर विवाद था। पिछले दिनों गांव के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता भी हुआ, लेकिन बलबीर इस समझौते को लेकर नाखुश था। इसी कारण वो गुरुवार देर रात झगड़ा करने पहुंचा। अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है। …. राजस्थान में मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… NSG कमांडो ने रेकी कर किया शराब कारोबारी का मर्डर:फिर सड़क पर लहराई तलवारें; शराब पार्टी में हुई थी कहासुनी बाड़मेर में NSG कमांडो चंपाराम और उसके साथियों ने प्लानिंग कर शराब कारोबारी खेताराम की हत्या की थी। हमले से 2 दिन पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पार्टी की थी। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *