रोडवेज बस में कंडक्टर और परीक्षार्थी के बीच विवाद:एडमिट कार्ड की मूल कॉपी नहीं दिखाने पर कंडक्टर ने की मारपीट

धौलपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर से आ रहे एक परीक्षार्थी के साथ रोडवेज बस कंडक्टर ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेमंत शर्मा नाम के एक युवक ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सुबह कुछ परीक्षार्थी धौलपुर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए। कानोता के पास पहुंचने पर कंडक्टर का एक परीक्षार्थी से टिकट को लेकर विवाद हो गया। परीक्षार्थी के पास एडमिट कार्ड मोबाइल में था, लेकिन मूल कॉपी नहीं थी। इसी बात को लेकर कंडक्टर ने लाठी से परीक्षार्थी की पिटाई कर दी। घटना के बाद बस को बस्सी थाने के पास करीब एक घंटे तक रोका गया। थाने के कुछ लोग परीक्षार्थी को अपने साथ ले गए। बस में मौजूद यात्रियों के अनुसार, थाने में एक घंटे तक चली समझाइश के बाद परीक्षार्थी को उसी बस से धौलपुर के लिए रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *