जैसलमेर में चपरासी भर्ती परीक्षा में कानों की बालियां उतरवाई:पुरुष अभ्यर्थियों को लेनी पड़ी दूसरों की मदद, 9 बजे के बाद नहीं मिली एंट्री

राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की पहली ली परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। इससे पहले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक परीक्षा सेंटर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान कई पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कानों की बालियां (लोंग) आफत बन गए। वे दूसरों की मदद लेकर बालियां उतारते नजर आए। वहीं 9 बजते ही गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। लोगों ने मिन्नतें भी की मगर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए लोगों को प्रवेश नहीं दिया। 17 सेंटरों पर 22 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड गौरतलब है कि राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा 21 सितंबर,रविवार तक प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। जिले में 17 सेंटरों पर 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों की आने जाने की समस्या को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के चलते उतरवाए जेवर शनिवार सुबह 8 बजते ही एग्जाम सेंटर्स पर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गईं। कड़े सुरक्षा कारणों से अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की गई। जहां परीक्षा केंद्रों पर कानों में लौंग (बालियां) पहनकर आए अभ्यर्थियों से लौंग उतरवाने को कहा गया। वहीं महिला अभ्यर्थियों को अपने जेवर तक उतारने पड़े। पुरीष अभ्यर्थियों को दूसरों की मदद लेनी पड़ी जिससे बालियां उनके लिए आफत नजर आई। परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। 9 बजे के बाद नहीं मिला प्रवेश
प्रशासन ने सुबह 9 बजे गेट बंद करने का नियम लागू किया था। गेट बंद होने के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई । ऐसा एक नजारा सागरमल गोपा स्कूल में देखा गया, जहां सेंटर पर एग्जाम देने आए एक परीक्षार्थी को 9 बजे गेट बंद होने के बाद मिन्नतें करने पर भी सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा सेंटरों पर दुपट्टा, कंगन, नाक-कान में पहने आभूषण को खुलवाया गया। इसके बाद ही परीक्षार्थी सेंटर पर एंट्री दी गई है। वहीं 9 बजे के बाद एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिली। 3 दिन, 17 सेंटर, 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दरअसल, जैसलमेर जिले में 3 दिनों में 17 सेंटरों पर 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन व पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए है। हर सेंटर पर तीन लेयर की चेकिंग के बाद ही अभ्यार्थियों को एंट्री दी जा रही है। साथ ही, हर परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक जांच भी ली गई है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी और अनुशासन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जैसलमेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल ट्रेन परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। ट्रेन 04803, जैसलमेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल 18 से 20 सितंबर तक (03 ट्रिप) जैसलमेर से रात्रि 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04804, भगत की कोठी-जैसलमेर परीक्षा स्पेशल 19 से 21 सितंबर तक (03 ट्रिप) भगत की कोठी से दोपहर 4 बजे रवाना हो कर रात 10 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में आशापुरा गोमट,रामदेवरा,फलोदी,मारवाड लोहावट,ओसियां,मारवाड़ मथानिया, राईका बाग व जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जिसमें 10 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड एसएलआर सहित 12 डिब्बे होंगे। सोशल मीडिया पर एनालिसिस या डिस्कशन पर रोक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के दौरान 19 से 21 सितंबर तक सोशल मीडिया पर पेपर के एनालिसिस करने पर रोक लगाई गई है। पेपर समाप्ति के बाद कोचिंग संचालक, टीचर या फिर कोई अन्य व्यक्ति पेपर को लेकर सोशल मीडिया पर एनालिसिस या डिस्कशन नहीं कर सकेगा। वहीं, परीक्षा के दौरान नकल एवं अवांछनीय एक्टिविटी की रोकथाम के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए है। एग्जाम सेंटर पर पर्यवेक्षकों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के दौरान परीक्षार्थी से 23 सितंबर तक सरकारी बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *