डांडिया महारास-2025 का पोस्टर हुआ लॉन्च, मॉडल्स भी करेंगे शिरकत:मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स के साथ होगा गरबा और डांडिया, 29 सितम्बर से होगी शुरुआत

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच ने शनिवार को डांडिया महारास 2025 का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का महापर्व है। डांडिया महोत्सव केवल सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं, बल्कि यह मां दुर्गा की सामूहिक पूजा का प्रतीक भी है, जहां लोग भक्ति और उत्साह के साथ गरबा और डांडिया नृत्य करते हुए पर्व की महिमा को साकार करते हैं। इस मौके पर आयोजक पवन टांक और कुश शरीन ने जानकारी दी कि डांडिया महारास का आयोजन इस वर्ष भी परंपरागत अंदाज में वैशाली नगर, गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज में किया जाएगा। कार्यक्रम 29, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। तीनों दिन प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें मॉडल्स भी नजर आएंगी, जो पारम्परिक अंदाज में डांडिया और गरबा करती दिखेंगी। कार्यक्रम को आकर्षण बनाने के लिए मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *