भीलवाड़ा में सेल्फडिफेंस की ट्रेनिंग ले रही बच्चियों से बदतमीजी:दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बच्चियों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी के बाद मानीं

बीती रात सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही कुछ बालिकाओं के साथ इसी एरिया में रहने वाले एक युवक ने उनसे बदतमीजी करते हुए वहां से भगाने ओर मारपीट करने की धमकी दी। इस बात को लेकर अखाड़े की बालिकाएं है सड़क पर उतर गई। दो से ढाई घंटे तक प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गई, इस दौरान इस युवक की मां और पत्नी भी प्रदर्शन कर रही लड़कियों से उलझ पड़ी जिन्हें बाद में पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद बालिकाओं का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना समाप्त किया। बच्चियों से बदतमीजी ओर मारपीट की धमकी मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का है। यहां दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बालिकाएं अखाड़ा लगाती हैं और अस्त्र-शस्त्र चलना सिखाती है। पिछले दो-तीन दिन से इसी एरिया में रहने वाला युवक राजेंद्र चौधरी लगातार उन्हें परेशान कर रहा था, उनके साथ बदतमीजी कर रहा था और उन्हें वहां अखाड़ा नहीं लगाने की धमकी दे रहा था। युवक की मां ओर पत्नी भी बच्चियों से उलझी शुक्रवार रात भी यही घटनाक्रम हुआ तो इन्हें समझाइश करने एक दूसरा युवक गया तो उसके साथ में बदतमीजी की और उसे भी धमकाया गया। इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में दुर्गा शक्ति की बालिकाएं मोहल्लेवासियों के साथ धरने पर बैठ गई। इस युवक का बचाव करने उसकी मां और पत्नी आई इन्होंने भी बच्चियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गाली गलौच की इसके चलते बच्चियों और ज्यादा गुस्सा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस युवक की मां और पत्नी दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। युवक राजेन्द्र घटना के बाद मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस द्वारा इसकी तलाश की जा रही है। बीच बचाव करने गए युवक से बदसलूकी बीच बचाव करने गए युवक देव किशन माली ने बताया कि लगातार बच्चियों को परेशान किया जा रहा था, बच्चियां सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही थी इस दौरान उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गया और उन्हें मारने की धमकी दी गई। मैंने समझाने की कोशिश की तो मेरे साथ भी बदतमीजी की गई और यह घटना पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है। जब समझाने का प्रयास किया तो इस युवक की पत्नी और मां भी झगड़े पर उतारू हो गई। युवक फरार, मां-पत्नी गिरफ्तार इसी के चलते मोहल्ले वालों में और बच्चियों में गुस्सा बढ़ गया। करीब दो से ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया बाद में पुलिस ने आकर इस युवक राजेंद्र की मां और पत्नी को गिरफ्तार किया। युवक फिलहाल फरार है शनिवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बच्चियों और मोहल्ले द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *