बाड़मेर में ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा आज (शनिवार) दूसरे दिन पहली पारी के एग्जाम सुबह 10 बजे शुरू हो गए थे। इससे पहले सुबह 8 बजे से परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पर पहुंचने शुरू हो गए। गर्ल्स और बॉयज की लंबी लाइनें लग गई। जूते पहनकर आए स्टूडेंट को रोका गया। जूते खुलवाकर सेंटर में एंट्री दी गई। जिले के 19 सेंटरों पर कड़ी चैकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे शुरू होगी। चैकिंग के दौरान जूते उतरवा गए, कलाई पर बंधे धागे, शर्ट के एक्स्ट्रा बटन तक हटाए गए। मना करने के बावजूद तमाम अभ्यर्थी कानों में बाली, माला पहनकर पहुंचे। ऐसे अभ्यर्थियों की बालियां भी उतरवाई गईं। जूते पहने आए परीक्षार्थी को रोका, खुलवाने के बाद मिली एंट्री परीक्षा सेंटरों पर कड़ी चैकिंग, बायोमैट्रिक के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। चैकिंग के दौरान दुपट्टा, कंगन, नाक-कान में पहने आभूषण को खुलवाए गए। वहीं, जूते व जींस पहनने आए अभ्यर्थी को भी रोका गया। इसके बाद ही परीक्षार्थी सेंटर पर एंट्री दी गई है। वहीं 9 बजे के बाद एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिली। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा 21 सितंबर तक दो पारियों में आयोजित हो रही है। पहले दिन शुक्रवार को पहली पारी में 88.24% और दूसरे पारी में 90.17 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- प्रथम पारी में 5016 में से 4426 अभ्यर्थी परीक्षा दी। 590 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी में 5016 में से 4523 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। 493 अभ्यर्थी गैरमौजूद रहे। ऐसे में दोनों पारियों में कुल 1083 अभ्यर्थी परीक्षा में गैरमौजूद रहें।


