नागौर से आज धूप तेज, उमस से परेशान हुए लोग:35 डिग्री पार पहुंचा तापमान, 29 सितंबर तक कोई राहत नहीं

नागौर में इन दिनों से मौसम में गर्मी का असर तेज है। पिछले एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से उमस का असर भी बढ़ गया है। आज सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है लेकिन धूप भी लगातार बनी हुई है। ऐेसे में उमस लगातार आमजन को परेशान कर रही है। अगले 8 दिन तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। नागौर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मानसून की गतिविधियां अभी कमजोर हैं। आज सुबह से नागौर में उमस का मौसम है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, बीच-बीच धूप भी परेशान कर रही है। आज सुबह भी नागौर का न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। फिलहाल अगले एक सप्ताह पारा गर्म रहने की ही संभावना है। इस दौरान हल्की हवाएं चल सकती हैं। हवाएं नहीं चलने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की जा सकती है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। आज पूरे दिन हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज दोपहर होते-होते हवाएं मंद पड़ गईं और उमस बढ़ गई। बीती रात आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में गिरावट रही। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश नहीं होने पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार 29 सितंबर तक यही मौसम बना रहेगा। इस दौरान नागौर समेत पूरे अजमेर संभाग में हल्की गति से हवाएं चलने और उमस बरकरार रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *