गोरखपुर में 11वीं की छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत:पिता बोले- 2 लड़के छेड़खानी कर रहे थे, विरोध करने पर धक्का दिया

गोरखपुर में एक 16 साल की लड़की की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मरने वाली लड़की सरदारनगर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। हादसे के समय वह स्कूल से घर लौट रही थी। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दो युवकों ने ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वारदात चौरीचौरा इलाके के सरदारनगर में करमहा ओवरब्रिज के नीचे हुई। पिता बोले- युवकों ने धक्का देकर ट्रेन के सामने फेंका
लड़की के पिता ने बताया- बेटी सोमवार दोपहर में घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। वह रेलवे लाइन के पास कुछ लड़कों से बातचीत कर रही थी। उस वक्त मैं भी उसी रास्ते से गुजर रहा था। मैंने 2 युवकों को अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करते देखा। जब मेरी बेटी ने विरोध किया, तो लड़कों ने उसे मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मैं थोड़ी देर पहले पहुंचता, तो बच सकती थी जान
पिता ने बताया- मैं बैंक से पैसे निकालने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। उसी दौरान यह घटना घटी। मैं अपनी बेटी के काफी करीब था। अगर कुछ देर पहले वहां पहुंचता, तो अपनी बेटी की जान बचा सकता था। वारदात के समय बेटी साथ चल रही दो अन्य लड़कियां डर के मारे घटनास्थल से भाग गईं। पुलिस अब उन लड़कियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके। ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रा अपने पिता को देखकर घबराई और तेजी से भागने लगी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन के ड्राइवर ने भी अगले स्टेशन पर बताया कि लड़की अचानक दौड़ते हुए ट्रेन के सामने आ गई थी। पुलिस अब यह जांच रही है कि वह युवक वहां क्या कर रहे थे? उनका इरादा क्या था? पुलिस छात्रा के साथ जा रही दो लड़कियों से भी जानकारी जुटा रही है। ताकि यह पता चल सके कि छात्रा को धक्का दिया गया या वह खुद ट्रेन की चपेट में आई। छात्रा ने पहले भी की थी शिकायत
छात्रा ने साल 2022 में अपने गांव के 3 युवकों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि ये युवक उसे और उसकी बहन को मोबाइल पर बात करने के लिए मजबूर करते थे। बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। SP नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, पिता का आरोप है कि कुछ लड़कों ने उनकी बेटी को धक्का दे दिया। लेकिन, यह बात भी सामने आ रही है कि लड़की पिता को देखकर भागने लगी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————- ये खबर भी पढ़ें : 2 साल के भतीजे की हत्या कर थाने पहुंचा चाचा, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो, लखीमपुर में गन्ने के खेत में बांके से काटा लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपने 2 साल के सगे भतीजे की बांका से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी चाचा हाथ में बांका लेकर खुद थाने पहुंच गया। कहा- मैंने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। अन्य तथ्यों पर जांच की जा रही है। घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *