कानपुर में जज की गाड़ी पर हमला:पति-पत्नी गोरखपुर में तैनात, कार खड़ी करने पर नोकझोंक; शीशा तोड़ा, मारने की धमकी दी

कानपुर में 4 लड़कों ने जज की गाड़ी पर हमला कर दिया। स्वरूपनगर के बाजार में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। नोकझोंक ज्यादा बढ़ी तो एक लड़के कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। कार सवार पति-पत्नी दोनों जज हैं और गोरखपुर कोर्ट में तैनात हैं। वे लोग निजी काम से कानपुर आए थे। हमले के बाद जज पति-पत्नी स्वरूपनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। सामने आया कि चारों युवक नए साल के जश्न में डूबे थे। फिलहाल उनके परिवार भी थाने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जज दंपती और परिवार के बीच में समझौते की बात हो रही है। अब पूरा मामला समझिए… एक ही जगह पर गाड़ी खड़ी करने पर विवाद
गोरखपुर में तैनात जज दंपती अपने बच्चों के साथ कार से सोमवार देर शाम स्वरूप नगर के द चाट चौराहा जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनका 4 लड़कों से विवाद हो गया। जज जहां गाड़ी खड़ी करना चाहते थे, लड़के भी वहीं गाड़ी पार्क कर रहे थे। जज दंपती ने जब विरोध किया, तो वो लोग गाड़ी से बाहर आ गए और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज भी हुआ। इसके बाद चारों युवकों ने हमला कर जज की कार का शीशा तोड़ दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान द चाट चौराहा पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के सामने भी गाली-गलौज करते रहे युवक
जज की गाड़ी पर हमले की सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाने का पुलिस फोर्स पहुंचा और चारों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के आने के बाद भी रईसजादे थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने जज को गालियां देते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। इसके बाद जज दंपती भी टूटी हुई कार लेकर स्वरूप नगर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अफसरों से की। थाना प्रभारी बोले- चारों लड़कों को हिरासत में लिया
स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्य बलि पांडेय ने बताया कि जज दंपती थाने पर आए। जज दंपती से गाली-गलौज और कार का शीशा तोड़ने के चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। चारों स्वरूप नगर के रहने वाले हैं। बड़े कारोबारियों की बेटे हैं। जज दंपती अगर तहरीर देंगे, तो एफआईआर दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 3 महीने पहले भी जज की कार पर हमला हुआ था… कार ने साइड नहीं दी, तो गुस्से में किया पथराव 28 सितंबर की रात दो दोस्त सिद्धांत सिंह और आशीष कुमार कानपुर से गुरुग्राम जा रहे थे। दोनों दोस्त बीयर बीते हुए कार ड्राइविंग कर रहे थे। इसके चलते काफी नशा हो गया था। सचेंडी के पास हाईवे पर जज लिखी कार में जाम लगने के दौरान ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्से में आए दोनों युवकों ने महिला जज के भाई और ड्राइवर से गाली-गलौज करते हुए खींचने का प्रयास किया। इसके बाद ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और भाग निकले थे। इसके बाद महिला जज ने सचेंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें : 2 साल के भतीजे की हत्या कर थाने पहुंचा चाचा, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो, लखीमपुर में गन्ने के खेत में बांके से काटा लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपने 2 साल के सगे भतीजे की बांका से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी चाचा हाथ में बांका लेकर खुद थाने पहुंच गया। कहा- मैंने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। अन्य तथ्यों पर जांच की जा रही है। घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *