लखनऊ में लगा CM योगी का बुलडोजर के साथ पोस्टर:लिखा- चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से आई शांति; नए साल पर भाजपा का बधाई संदेश

लखनऊ में सोमवार को भाजपा कार्यालय के बाहर सीएम योगी के साथ बुलडोजर का पोस्टर लगाया गया। इसमें बुलडोजर को शांति का प्रतीक बताया गया है। पोस्टर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता शम्सी आजाद की ओर से लगाया गया है। भाजपा कार्यालय के गेट नंबर- 2 पर लगे पोस्टर पर लिखा है- चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से आई शांति, बदलता यूपी बढ़ता भारत। प्रदेश वासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। शम्सी आजाद बोले- सीएम योगी का मिशन सफल रहा
शम्सी आजाद ने कहा- अंग्रेजों के खिलाफ गांधीजी ने लड़ाई लड़ी। चरखे से क्रांति आई थी। उसी तरह उत्तर प्रदेश में माफिया के खिलाफ सीएम योगी ने जंग छेड़ी है। सीएम योगी का मिशन है कि अपराधियों को सिर्फ सजा ना मिले, बल्कि उनकी रीढ़ की हड्डी को कमजोर किया जाए, आर्थिक पतन हो। जिससे कोई दोबारा अपराध करने की हिम्मत न जुटा पाए। बुलडोजर ने शांति व्यवस्था स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाई है। विपक्ष अपराधियों को पालता था
शम्सी आजाद ने कहा- नव वर्ष पर अपराधियों तक हम संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि अपराध की भावना छोड़ दें। उत्तर प्रदेश के अपराधी अपराध को छोड़कर प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दें। भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं का संविधान में पूरा विश्वास है। कोर्ट की ओर से जो भी आदेश दिया जाएगा, उसको पूरा सम्मान किया जाएगा। लेकिन, आरोप सिद्ध होने के बाद अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार अपने अधिकार के अनुसार कार्रवाई करेगी। पहले विपक्ष अपराधियों को पालता था। अब भारतीय जनता पार्टी अपराधियों को जड़ से खत्म कर रही है। यूपी उपचुनाव में दिखा था पोस्टर वार
बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब शम्सी आजाद का लगाया पोस्टर चर्चा का विषय बना है। UP उपचुनाव में भी भाजपा और सपा के बीच जमकर पोस्टरबाजी देखने को मिली थी। पोस्टर के जरिए भाजपा ने बंटेगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया था। वहीं, सपा ने जवाब में पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी का नारा लगाया था। 28 दिसंबर को सपा ने लगाया था पोस्टर, लिखा- अंबेडकर हैं तो हम हैं लखनऊ में 28 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं एक पोस्टर लगाया था। 1090 चौराहे पर यह पोस्टर राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तोकिद खान गुर्जर ने लगाया। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है- हक है, दम है, ‘अंबेडकर हैं तो हम हैं।’ यूपी में उपचुनाव से पहले हुआ था पोस्टर वार ……………………. इस खबर को भी पढ़ें… यूपी BJP ने 750 नए मंडल अध्यक्ष का ऐलान किया, 50% से ज्यादा नए चेहरे; कई जिलों में पेंच फंसा; संघ की सिफारिश को तवज्जो यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन की सर्जरी शुरू कर दी है। रविवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद यूपी में जिलेवार मंडल अध्यक्षों की नई तैनाती की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *