आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर माहुल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को ड्राइवर के साथ कब्जे में ले लिया। घटना के समय दोनों मजदूर सोमवार को धान क्रय केंद्र से साइकिल सवार मजदूर घर जा रहे थे। परिजन भी पहुंचे अस्पताल मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर निवासी भीम 29 पुत्र स्व महाजन और इसी कोतवाली क्षेत्र के ऊंटवा गांव निवासी वेद प्रकाश यादव 61 वर्ष पुत्र मुन्नर यादव दोनों फूलपुर के पास शाहजेर स्थिति धान क्रय केंद्र पर मजदूरी करते थे। सोमवार को दोनों साइकिल से देर शाम को अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे माहुल रोड पर शाहजेर पुर गांव के पहुंचे थे कि इसी बीच माहुल की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक भीम के तीन बच्चे हैं। मृतक वेद प्रकाश के पास चार बच्चे हैं। दोनो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है।


