भीलवाड़ा में फोर्थ ग्रेड एग्जाम में फीमेल केंडिडेट ज्यादा:हाथ ओर कान के धागे खुलवाए,कड़ी सिक्योरिटी के बाद मिली एंट्री

भीलवाड़ा में चपरासी भर्ती एग्जाम के आज दूसरे दिन सेंटर्स पर फीमेल कैंडिडेट की संख्या मेल कैंडिडेट से काफी ज्यादा रही। कड़ी सिक्योरिटी के बाद यहां कई महिलाओं के हाथ और कान के धागे खुलवाए गए उनके चुन्नी और दुपट्टे को सेंटर के बाहर की दीवारों पर रखवाया गया वहीं जो स्टूडेंट शूज़ पहन के आए थे उनके शूज भी सेंटर के बाहर खुलवाए गए। भीलवाड़ा में आज 21 सेंटर पर फर्स्ट शिफ्ट के एग्जाम 10 से 12 बजे तक चले।सेकंड शिफ्ट में दोपहर 3 से 5 बजे तक एग्जाम आयोजित होगा ।आज दूसरे दिन की दोनों शिफ्ट में 12575 स्टूडेंट रजिस्टर्ड है।दूसरे दिन भी एग्जाम सेंटर पर शक्ति के बीच स्टूडेंट की लाइन लंबी लाइन नजर आई प्रॉपर चेकिंग के बाद स्टूडेंट को अंदर जाने दिया गया। कई फीमेल स्टूडेंट की चुन्नी और दुपट्टे को केंद्र के बाहर रखवाया गया,मेटल बटन होने पर उनके बटन को कैंची से काटा गया हालांकि चपरासी भर्ती एग्जाम को लेकर इस बार नियमों में थोड़ी नरमी बरती गई है।एग्जाम सेंटर पर नकल और इलीगल एक्टिविटीज रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रॉपर सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए गए हैं । सेंटर के बाहर की चेकिंग के बाद केंडिडेट को एंट्री दी जा रही है, उनके फिजिकल आईडी कार्ड देखे जा रहे है।इसके साथ ही मेटल डिटेक्टर से उन्हें चेक किया जा रहा है, सेंटर के अंदर बायोमेट्रिक सिस्टम पर उनके अटेंडेंस ली जा रही है ।उनकी रेटिना और फिंगर प्रिंट मैच करने के बाद उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जा रही है।फर्स्ट शिफ्ट के एग्जाम 10 बजे से एग्जाम स्टार्ट हुए ओर सेकंड शिफ्ट के एग्जाम दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *