छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन संघ के चुनाव के बाद अब नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण की तैयारी प्रारंभ हो गई है। नए अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने शुक्रवार को निवृत्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत से इस संबंध में चर्चा की। पांडेय ने बताया कि मंत्रालय में प्यून की भर्ती का मुद्दा प्राथमिकता से उठाया जाएगा।


