छत्तीसगढ़ में गुजरात मॉडल पर पशुधन और मछली पालन का कार्य किया जाएगा। वहां अपनायी जा रही आधुनिक तकनीक यहां के किसानों और जनजातीय को उपलब्ध कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ के पशुधन एवं मछली पालन मंत्री रामविचार नेताम गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित “राइजिंग एग्री समिट” में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वहां आनंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट के डेयरी प्रबंधन, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक को देखा। उसी के बाद उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रोसेसिंग प्लांट यहां भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री नेताम ने समिट में कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के उन्नति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


