डंपर से जीप को टक्कर-मारी, पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास:जालोर में अवैध बजरी खनन रोकने गई पुलिस पर हमला; डंपर- JCB ड्राइवर फरार

अवैध बजरी खनन को रोकने गई पुलिस टीम की गाड़ी को बजरी माफिया ने डंपर से टक्कर मार दी। इसके बाद भी रुका नहीं, बल्कि टीम को कुचलने का प्रयास किया। जब पुलिस ने डंपर का पीछा किया तो बीच सड़क बजरी खाली कर भाग निकला। घटना जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिशनगढ़ रोड पर आज सुबह करीब 5 बजे हुई। पुलिस ने एक जेसीबी को जब्त किया है। वहीं डंपर और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जवाई नदी से कर रहे थे अवैध खनन
जालोर कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया- सुबह करीब 5 बजे कोतवाली थाने के हैड कॉन्स्टेबल पोपटलाल समेत अन्य स्टाफ के द्वारा अवैध बजरी खनन को लेकर बिशनगढ़ रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान सीपी की भाखरी के पास जवाई नदी से जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा था। वहां बजरी से डंपर में भरकर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने बजरी लेकर आ रहे डंपर को रोकने की कोशिश की तो इब्राहिम खान के लिए डंपर चलाने वाले ड्राइवर अनवर खान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। साथ ही टीम को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से डंपर का पीछा किया। लेकिन डंपर ड्राइवर ने चलते हुए आधा डंपर साफाड़ा-केशवना रोड और आधा डंपर ग्रेनाइट क्षेत्र में सड़क पर ही खाली कर दिया। वहीं डंपर में बिजली का तार अटक जाने से बिजली के तार व खंभा भी टूट गया। इसके बाद पुलिस ने नदी से एक जेसीबी को जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी और डंपर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। 100 से अधिक डंपरों से होता है परिवहन
घटना स्थल पर मौजूद रामुराम चौधरी ने बताया- सीपी भाखरी से प्रतिदिन रात 10 से 5 बजे तक 100 से अधिक डंपर अवैध बजरी का परिवहन करते हैं। पुलिस को सब पता है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती है। खेतों से होकर डंपर ले जाते है, जिससे खेत भी खराब हो चुके हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *