बीसीसीएल कर्मियों को बंधक बनाकर की केबल चोरी:धनबाद पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े, 15 किलो तांबे का तार बरामद

धनबाद पुलिस ने तिसरा थाना क्षेत्र के चांदकुईया कोलियरी स्थित जीरो सीम अंडरग्राउंड खदान में हुई कॉपर केबल चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 13 सितंबर की रात को 6-7 अपराधियों ने रात्रि पाली में काम कर रहे बीसीसीएल कर्मियों को बंधक बना लिया। उन्होंने करीब 200 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल बनाया गया। माया पहाड़ी जंगल से तीन आरोपियों को पकड़ा सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झिनाकी गांव के माया पहाड़ी जंगल से तीन आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी मनियाडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले रविलाल मुर्मू, नुनुलाल मुर्मू और साहुल मुर्मू उर्फ फुचाय हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का 15 किलो तांबे का तार, एक लकड़ी का डंडा और छिला हुआ केबल कवर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह 2023 में निरसा थाना क्षेत्र और हाल ही में पंचेत और धनसार थाना क्षेत्रों में भी कॉपर केबल चोरी कर चुका है। नुनुलाल मुर्मू पर हत्या, डकैती और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के बाकी चार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *