नाबालिग को बहन की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया:शादीशुदा ड्राइवर ने 14 साल की लड़की को रखा अपने घर, पुलिस ने किया रेस्क्यू

कोरबा में एक शादीशुदा युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग को अगवा करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दीपका थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती निवासी 25 वर्षीय संतोष रोहिदास नामक युवक लड़की को अपने घर ले गया था। पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की बहन से नाबालिग की थी दोस्ती पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग की दोस्ती आरोपी की बहन से थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने बहन की बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर बुलाया और उसे अपने साथ रख लिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह एक निजी कंपनी में ड्राइवर है। पीड़िता के पिता ट्रैक्टर चालक हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के अनुसार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *