रेल मंडल ने दुर्गा पूजा, नवरात्र, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए यात्री सुविधाओं के लिए विशेष तैयारियां की है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद और सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि टिकट काउंटर और मोबाइल यूटीएस सुविधा बढ़ाकर लंबी कतार से बचाव किया जाएगा। वर्तमान में 11 स्टेशनों पर 19 एटीवीएम मशीनें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 65 किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के लिए टीटीई को निर्देश दिए गए हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिल्हा और बालोद स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात किया जाएगा। स्टेशनों पर पूछताछ केंद्र, उद्घोषणा सिस्टम, पर्याप्त खाद्य पदार्थ और पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, स्कैनर और अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल तैनात किया गया है। रायपुर स्टेशन पर 24 घंटे इमरजेंसी मेडिकल रूम और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। प्लेटफॉर्म 1 पर दो नए एस्केलेटर त्योहारी सीजन और यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन पर दो नए एस्केलेटर शुरू किया गया है। ये एस्केलेटर नए फुट ओवरब्रिज के पास लगाए गए हैं। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर विवेक पटेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।


