भारत से मैच से पहले पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ी:पाइक्रॉफ्ट रेफरी रहेंगे, सूर्या ने PAK का नाम नहीं लिया, एशिया कप में कल मुकाबला

एशिया कप में भारत से मुकाबले से पहले शनिवार को पाकिस्तान टीम ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। टूर्नामेंट के एक सूत्र ने PTI को बताया, पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के विवाद पर सवालों से बचने के लिए ऐसा किया।

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच सुपर-4 का मुकाबला रविवार को होना है। इस मैच में भी एंडी पाइक्रॉफ्ट रेफरी होंगे। मैच से एक दिन पहले शनिवार को भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। जब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा, हम सुपर-4 मैचों के लिए तैयार हैं। इससे पहले, 14 सितंबर को हुए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय कप्तान ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, हम यहां सिर्फ मैच खेलने आए हैं और हमने सही जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। इसके बाद हाथ ना मिलाने का मुद्दा काफी बढ़ा और PCB ने रेफरी (एंडी पाइक्रॉफ्ट) को टूर्नामेंट से हटाने की मांग तक कर डाली, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। ग्रुप स्टेज मैच के बाद हुआ था विवाद
भारतीय क्रिकेटरों द्वारा पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने के विरोध में सलमान आगा पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में नहीं पहुंचे। पाकिस्तान का अगला मैच 17 सितंबर को UAE से होना था, लेकिन टीम ने ICC से शिकायत कर दी कि रेफरी को हटाया जाए। PCB ने यहां तक कह दिया कि अगर पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो टीम एशिया कप से हट जाएगी। मैच के दिन भी PCB के अधिकारियों ने ICC और मैच रेफरी से बातचीत की। जिस कारण रात 8 बजे शुरू होने वाला मैच एक घंटे देरी से शुरू हो सका। मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट ही रहे थे। UAE से मैच से पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई नहीं पहुंचा था
UAE के खिलाफ मैच से पहले PCB ने एशिया कप से हटने की धमकी दी। कहा कि जब तक पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं जाएगा, तब तक टीम मैच नहीं खेलेगी। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी की सलाह पर UAE मैच से पहले पाकिस्तान ने प्रैक्टिस की, लेकिन टीम से कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नहीं पहुंचा। सूर्या बोले- अर्शदीप बैटिंग करना चाहते थे
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया अर्शदीप सिंह ओमान के खिलाफ मैच में बैटिंग करना चाहते थे, इसलिए वे बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। शुक्रवार को भारत ने ओमान के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा, 2-3 ओवर बचे थे और अर्शदीप सिंह ने मुझसे कहा कि वह बल्लेबाजी करना चाहते हैं, मैंने कहा कोई दिक्कत नहीं है। —————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान से बेहतर खेला ओमान:पूरे 40 ओवर तक मैच खींचा, भारत के 8 बल्लेबाजों को आउट किया भारत और ओमान की टीमें किसी भी फॉर्मेट के क्रिकेट मैच में पहली बार आमने-सामने थी। ऑन पेपर इस मैच में दोनों टीमों का कहीं से कोई मैच नहीं था। भारत नंबर-1, ओमान 20वें नंबर पर। टॉप बैटर, बॉलर और ऑलराउंडर भारतीय टीम में। ओमान के खिलाड़ियों का नाम तक नहीं मालूम तो रैंकिंग कहां से पता चले। मतलब भारत की एकतरफा जीत तय थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *