कोंडागांव में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मीरमिंडा गांव की रूचिता चौहान ने 18 सितंबर को जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन रेणुका नायक ने थाना माकड़ी में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि बहन के पति राधेश्याम चौहान शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करते थे। इतना ही नहीं, रेणुका ने कहा कि बहन का पति का दूसरी युवती से भी संबंध था। वह उससे बात नहीं करता था, रात-रात को दूसरी युवती के घर में ही रहता था। अपने घर भी लेट से आता था। इसे लेकर भी विवाद होता था। दूसरी युवती से संबंध के बावजूद शादी करवाई माकड़ी विकासखंड के मीरमिंडा गांव में 2 जून 2025 को रुचिता नायक (26 साल) की शादी राधेश्याम (31 साल) से हुई थी। शादी के 3 महीने बाद 18 सितंबर को रुचिता की जहर खाने से मौत हो गई। रेणुका नायक का कहना है कि शादी के बाद से ही रुचिता का पति उससे बात नहीं करता था। वह किसी दूसरी लड़की से बात करता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था। मृतका परेशान होकर बहन को सब बात बताया करती थी। मायकों वालों का ये भी आरोप है कि दूसरी युवती से संबंध के बारे में सुसराल वालों को पता था। बावजूद इसके उन्होंने शादी करवाई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि राधे श्याम चौहान (31) उस युवती की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर मृत मिली मायकों वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने कॉल पर कहा कि आपकी बेटी को अटैक आया है। जिला अस्पताल आ जाइये। वहां पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद सुसराल वालों पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने किया केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 80(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में टीम ने 20 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना माकड़ी के निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में सउनि गिरीश कतलम, प्रआर मोनाराम मंडावी, दशरथ मरकाम, राकेश जुर्री, आरक्षक धन्नूसिंह पटेल और राजू पानीग्राही शामिल थे। …………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें शादी के 3 महीने बाद पत्नी की संदिग्ध मौत:पति पर दूसरी युवती से अफेयर का आरोप; बहन बोली-जीजा उससे बात तक नहीं करता था कोंडागांव जिले में शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायकों वालों का कहना है कि उनकी बेटी को सुसराल वालों ने मारा है, इसकी जांच होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…


