कंगना रनोट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोकी:बोलीं- मुझे जो काम दिया जाएगा, मैं उसे पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं

मंडी से सांसद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बुधवार को एक बयान देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। कंगना ने अगले चुनाव में हिमाचल की मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा अगले चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती हैं। इस पर कंगना ने कहा- मुझे जिस काम में लगाया जाएगा, जो काम मुझे दिया जाएगा, वह मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं। कंगना ने आगे कहा कि उनके घर के लोग जानते हैं कि कंगना जो ठान लेती है, वह कर दिखाती है। कंगना के इस बयान को सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी जताने वाला बताया जा रहा है। इससे भाजपा खेमे में भी खलबची है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में भी कंगना की एंट्री ने उन्हें सभी को चौंका दिया था। इससे पहले, कंगना एक पॉडकास्ट में केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह की बात कह चुकी हैं। यज्ञ में पहुंचीं कंगना के PHOTOS… यज्ञ में शामिल होने पहुंची थीं कंगना
कंगना रनोट आज मंडी के सेरी मंच में यज्ञ दिवस पर विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए कराए गए यज्ञ में शामिल होने पहुंची थीं। इसमें कंगना के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। यज्ञ में शामिल होने से पहले कंगना ने माता सिद्धकाली के दर्शन किए। यहां उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कंगना ने कहा कि इस यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना रहा। यज्ञ के बाद कंगना ने ये बातें भी कहीं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *