सूर्या कप क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल रविवार को होने जा रहा है। ये इस क्रिकेट लीग का सातवां सीजन है। यह मुकाबला वीआईपी रोड स्थित मैदान में सुबह 9 बजे होगा। प्रो सॉफ्ट बॉल से खेली जाने वाली लीग के खिताबी मुकाबले में सूर्या लॉयंस और फाइटर्स की टीमें आमने-सामने होगी। आयोजक रिजवान सूर्या ने बताया कि टूर्नामेंट में 13-13 ओवर के मुकाबले हुए। IPL के तर्ज पर खेले जाने वाला ये सॉफ्ट बाल क्रिकेट लीग, प्रदेश की सबसे बड़े क्रिकेट लीग में से एक है। जिसके फाइनल में विजेता टीम को 4.5 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। जबकि उपविजेता टीम को 2.50 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 51 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मुकाबले में बतौर चीफ गेस्ट टेनिस बॉल क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ी कृष्ण सतपुते शिरकत करेंगे। साथ ही एमयूसीसी के ओनर रिकन मोहंती भी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो महीने से चल रहा था टूर्नामेंट, अब तक 150 मैच खेल गए ये पूरा टूर्नामेंट पिछले दो महीने से चल रहा था। अब तक 150 से भी ज्यादा मैचों रिजल्ट आ चुका है। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की 36 टीमों के करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सीजन के दो फाइनल मैच रविवार को एयरपोर्ट ग्राउंड पर सुबह 7 बजे से आयोजित किए जाएंगे। पहला फाइनल सूर्या लायंस और फाइटर टीम के बीच हाेगा। वहीं शिव शक्ति सरोना तथा हिंद एंड हिसे के बीच दूसरा फाइनल मैच खेला जाएगा ।


