ऑनलाइन गेम में पैसे हारा तो महिला की हत्या की:नाबालिग ने पत्थर से सिर पर वार किए, चांदी के कड़े लेकर भागा; पुलिस ने पकड़ा

ऑनलाइन गेम में पैसा हारने पर नाबालिग ने लूट की योजना बनाई। सब्जी की दुकान कर घर लौट रही महिला पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। महिला के हाथों में पहने 150 ग्राम चांदी के कड़े लेकर भाग निकला। हालांकि छीनाझपटी में नाबालिग की चेन महिला के हाथ में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेक के आधार पर जांच शुरू की और पता चला कि गांव में सिर्फ 5 लोगों के पास ही यह चेन है, जिनमें से 4 मिल गए। लेकिन नाबालिग नदारद रहा। जांच के बाद आज उसे डिटेन कर लिया गया है। मामला बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव का है। खमेरा थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन ने नाबालिग की उम्र 16 साल है और लूटपाट के इरादे से ही महिला की हत्या की गई थी। यह है पूरा मामला
खमेरा थाना क्षेत्र में रेगनिया गांव में 9 सितंबर को प्रभुलाल पिता हरजी कलासुवा निवासी रेगनिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया कि उसकी पत्नी मंगली(50) बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाती है। 8 सितंबर की शाम को करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर आने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रात 9 बजे तक घर नहीं पहुंची। चिंता होने पर हमनें तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह करीब 6 बजे बेटी के साथ उसकी फिर तलाश करने निकले तो आमलीफला में मोहनलाल पंचाल के खेत में मंगली मृत अवस्था में मिली। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और चारों तरफ खून बिखरा था। उसके पहने हुए जेवरात गायब थे। आशंका हुई कि अज्ञात ने पत्नी के साथ रेप अथवा लूटपाट के इरादे से हत्या की है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गोल्ड जैसी चेन से मिला सुराग
थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन ने बताया की मृतक महिला के पास एक पीले रंग की सोने जैसी धातु की चेन मिली थी। क्षेत्र में ऐसी चेन किसके पास है, और कौन इसे बेचता है, इसकी जांच शुरू की। सामने आया कि रामदेवरा से कोई व्यक्ति 5 चेन लेकर आया हैं और अपने परिचितों को बांटी है। जब उस व्यक्ति के पास गए तो उसने पांच नाम बताए, जिनमें 4 लोग तो मिल गए, लेकिन नाबालिग नहीं आया। इसके बाद आज नाबालिग को पूछताछ के बाद डिटेन कर लिया गया। ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर बनाई लूट की योजना
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग 3 सालों से पढ़ाई छोड़ खेती-बाड़ी करता है। उसे ऑनलाइन गेमिंग में पैसे लगाने की आदत थी और उसमें पैसे हार गया था। उसे पैसों की जरूरत थीं। महिला सब्जी की दुकान से पैसे लेकर घर जाती थी, इसलिए वह महिला के पास पीछे से पैसे लूटने के इरादे से गया था। पैसे के लिए झपट्टा मारने पर महिला ने नाबालिग को पहचान लिया, ऐसे में वहां पड़े पत्थर से महिला के सिर समेत शरीर पर कई वार किए। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला ने हाथों में चांदी के 150 ग्राम के बाकड़े(कड़े) पहने थे। वारदात के बाद नाबालिग ने उन्हें लूटकर घर ले गया और पास में ही गड्ढा कर छुपा दिया था। निशानदेही से चांदी के कड़े बरामद कर लिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *