राजसमंद में चेन, धागे खुलवाए, कड़ी जांच के बाद एंट्री:पहली पारी में 85.44% व दूसरी पारी में 86.47 % उपस्थिति दर्ज हुई, कुल 1920 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

राजसमंद में ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किए गए है, पहली पारी 12 बजे व दूसरी पारी 5 बजे सम्पन्न हुई। कल परीक्षा का अंतिम दिन होगा, यह परीक्षा जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। जांच के बाद मिला प्रवेश परीक्षा देने के लिए आज सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केन्द्र के बाहर अभ्यर्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। जिसके बाद 9 बजे एग्जाम सेंटर के एंट्री गेट बंद कर दिए गए। वही दूसरी पारी के लिए 2 बजे गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान नियमानुसार जांच करते हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार ज्वेलरी, धागा और चेन ले जाने के अनुमति नही दी गई। राजनगर में पीएम श्री महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में सुबह से अभ्यर्थियों की कतारे देखी गई। पहली पारी में उपस्थिति प्रतिशत 85.44 व दूसरी पारी में 86.47 प्रतिशत एडीएम और परीक्षा समन्वयक नरेश बुनकर के अनुसार आज की सुबह की पारी के लिए कुल 6,833 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई। इसमें से 5,838 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 925 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आज का उपस्थिति प्रतिशत 85.44 रहा। वही दूसरी पारी के लिए 6835 अभ्यर्थी में से 5910 अभ्यर्थी उपस्थित व 925 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में उपस्थिति प्रतिशत 86.47 प्रतिशत रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *