रावत कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी:IAS-IPS अधिकारियों ने किया दीप प्रज्वलन, शिवानी-क्षितिज बने मिस-मिस्टर फ्रेशर

रावत ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 20 सितंबर 2025 को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन बी.एस. रावत, संरक्षिका निर्मला रावत, IAS अधिकारी नवीन जैन और IPS अधिकारी पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। चेयरमैन बी.एस. रावत ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। IAS और IPS अधिकारियों ने छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के निदेशक हेमेन्द्र सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह रावत और डॉ. कल्पना रावत ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। नरेन्द्र सिंह रावत ने सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन पर जोर दिया। राष्ट्रीय कवि गजानंद ने अपनी कविताओं से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिवानी कंवर शेखावत और अनुराधा लखनोत को मिस फ्रेशर्स और क्षितिज माथुर को मिस्टर फ्रेशर्स चुना गया। कार्यक्रम का समापन संस्था निदेशक डॉ. कल्पना रावत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *