सरदारशहर नगरपरिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को नगरपरिषद परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने आयुक्त भगवान सिंह पर शोषण का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि आयुक्त सफाई कर्मचारियों और फायर स्टेशन के कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। नगरपरिषद के एईएन प्रदीप मीणा ने बताया कि यह विरोध सफाई और फायर स्टेशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। मामले में आयुक्त भगवानसिंह ने कहा कि वहां कोई धरना नहीं हो रहा है। उनके कर्मचारी उनके पास बैठकर काम कर रहे हैं। उनका यह बयान उस समय सामने आया जब नीचे कर्मचारियों द्वारा नारेबाजी की जा रही थी।


