राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को रजमल भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी में समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी के संयोजन में किया गया। प्रतियोगिता में 1500 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी और विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय थे। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वरलाल जाट, डाइट प्राचार्य अजीत सिंह देथा, मंजू चौधरी संचालक एवं प्रधानाचार्य, आनंद कुमार साद प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा विभागीय कर्मचारी समिति, विनोद चौधरी जिला अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ नागौर, राजेश चौधरी उप जिला शिक्षा अधिकारी डीडवाना कुचामन, चेतन कुमार शर्मा संभाग अध्यक्ष मंत्रालयिक कार्मिक संघ, मूलचंद बागड़ा, गोविंद शेषमा, कर्नल नन्दकिशोर ढाका, बंशीलाल कांसोटिया, रामदेव खींचड़, सुल्तान थालौड़ और बनवारी पचार भी मौजूद थे। संयोजक मंजू चौधरी ने समापन कार्यक्रम के अवसर पर सभी को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी रामेश्वर लाल भाकर शा. शिक्षक, आनंद राम डॉडवाड़िया, भंवरलाल बुरड़क, डॉ.भंवरलाल गुगड़, खेलप्रभारी रामस्वरुप चौधरी, पेमाराम, मुन्नालाल रणवाँ, अमित रुलानिया, प्रतापसिंह, प्रद्युम्न शर्मा, राजेंद्र मुवाल, बलवीर सिंह, संजय भार्गव, मदनलाल भींचर समेत अन्य लोग मौजूद थे।


