देवग्राम गंधावड़ में चल रही प्रज्ञा पुराण कथा का सोमवार को समापन हुआ। देव कन्याओं ने क्रांति की मशाल थामकर समाज से बुराइयां मिटाने का संकल्प लिया। विशेष अतिथि बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा वर्तमान चुनौतियों से लड़ने के लिए एकमात्र उपाय अध्यात्म ही है। ऐसे कथा सत्संग हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आयोजन समिति के विकास पाटीदार ने बताया कि देवग्राम गंधावड़ की अलग-अलग पहचान है। यहां 30 वर्षों से मृत्युभोज में मीठा नहीं बनता है। सुनीता बहन ने कहा- 24वां प्रज्ञा अवतार होगा
कथा वाचिका बहन सुनीता पाटीदार ने कहा कि 24वां अवतार प्रज्ञा का अवतार होगा। प्रज्ञा याने परिष्कृत बुद्धि। असुर रूपी कुविचार जनमानस के मन मस्तिष्क में घुस गया है। जिसे निकालने का एकमात्र माध्यम है सद्विचार। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रज्वलित अखंडदीप व वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष में जनजागरण के लिए यज्ञ व प्रज्ञा पुराण हो रहे हैं।


