जम्मू में फिदायीन अटैक की तैयारी में था गुरप्रीत:सेना ने बठिंडा ब्लास्ट के आरोपी स्टूडेंट का घर खंगाला; आतंकी से था प्रभावित

पंजाब में बठिंडा के जीदा गांव में हुए बम ब्लास्ट केस की जांच सेना ने अपने हाथ में ले ली है। शुक्रवार को सेना ने केस के आरोपी लॉ स्टूडेंट गुरप्रीत के जीदा गांव पहुंचकर उसके घर की तलाशी ली। सैन्य अफसरों ने घर के एक-एक कोने को सर्च किया। गुरप्रीत के घर के अंदर बने बंकरों की भी तलाशी ली गई, जहां संदिग्ध केमिकल मिलने की आशंका थी। टीम ने यहां से सैंपल भी लिए। उधर, पुलिस सूत्रों की मुताबिक अभी तक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह (19) जम्मू में फिदायीन अटैक की तैयारी में था। वह जम्मू के कठुआ क्षेत्र को दौरा भी कर चुका था। इससे पहले ही उसके घर में बम बनाते वक्त ब्लास्ट हो गया। इसमें वह और उसका पिता जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, गुरप्रीत 7 दिन के पुलिस रिमांड पर है। उससे पंजाब पुलिस के अलावा IB, NIA और जम्मू पुलिस पूछताछ कर चुकी है। मामला नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा होने के कारण बठिंडा की SSP अमनीत कौंडल ने भारतीय सेना को लेटर लिखकर मामले में मदद मांगी थी। इसके बाद सेना की टीम ने जांच शुरू की है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अब जानिए पुलिस और सेना की जांच में क्या सामने आया… पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *