आज 21 सितंबर, रविवार को छिंदवाड़ा शहर के 11 केव्ही बसंत कॉलोनी फीडर पर विद्युत संधारण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इस वजह से इस फीडर से जुड़े कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगा असर विद्युत विभाग के अनुसार, जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें बसंत कॉलोनी, अंतर बेल, संकट मोचन, नरसिंगपुर नाका, कैलाश नगर, चुना भट्टा, पुराना जनपद, डी-नेम के पास, पुराना पंजाब भवन, श्याम टॉकीज, क्षत्रिय भवन और कृषक कोल्ड स्टोरेज शामिल हैं। इन इलाकों में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। विभाग ने की अपील विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें और बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। मोबाइल, इन्वर्टर, और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। क्यों जरूरी है यह कार्य विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फीडर पर होने वाले इस संधारण कार्य से आगामी त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस मेंटेनेंस के बाद लाइन की क्षमता बढ़ेगी और फॉल्ट की संभावना कम होगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि निर्धारित समय में बिजली उपकरणों को बंद रखें और मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें।


