सिवनी में 2 ट्रकों से 28 मवेशी बरामद:नाबालिग समेत 7 तस्कर पकड़ाए, बंडोल बायपास पर की कार्रवाई

सिवनी में पुलिस ने दो मवेशियों से भरे ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत 7 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में बानावत धनजी (35), जुबैद कुरैशी (26), शलीम कुरैशी (30), गुलशेर अली (25), मोहम्मद अदनान (36) और धीरज कुमार चमार (22) शामिल हैं। शनिवार शाम बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बंडोल बायपास NH 44 हाईवे पर फिल्टर प्लांट तिराहे पर नाकाबंदी की। लखनादौन छपारा की तरफ से आ रहे दो ट्रकों को रोका गया। आयशर ट्रक (TG07U3220) में 9 गाय, 2 बछिया और 2 बछड़े मिले। टाटा ट्रक (UP44BT 5640) में 11 गाय और 4 बछिया बरामद हुईं। सभी मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस कर भरा गया था। बरामद मवेशियों को दयदोय पशु गोशाला बीझावाडा भेजा गया है। बरामद मवेशियों की कीमत 2.10 लाख रुपए और दोनों ट्रकों की कीमत 23 लाख रुपए आंकी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *