छात्रा से छेड़छाड़, अतिथि शिक्षक को जेल:डीईओ ने टीचर की सेवा समाप्त की; मोबाइल लाने भेजने पर अश्लील हरकत की थी

हरदा में टिमरनी ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने उसे पकड़कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। बताया गया कि आठवीं कक्षा की छात्रा से टीचर ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी शिक्षक सुदीप काशिव पिछले पांच सालों से स्कूल में कार्यरत था। घटना शुक्रवार शाम की है। एक शिक्षिका के टिमरनी जाने के दौरान आरोपी ने छात्रा को अपना मोबाइल लाने कमरे में भेजा। कमरे में जाते ही आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने यह बात पहले अपनी सहपाठियों को बताई फिर घर जाकर बड़ी बहन को बताया। पिता के देर रात लौटने के कारण अगली सुबह उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने टिमरनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसआई माया सरलाम के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 व 78 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीईओ डीएस रघुवंशी ने आरोपी अतिथि शिक्षक को सेवा समाप्त कर दी हैं। इधर ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में आरोपी शिक्षक पर इस तरह के कोई आरोप नहीं लगा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *