जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:मैहर में मांस, चमड़े का टुकड़ा बरामद, कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा

मैहर वन विभाग ने वन्य प्राणी के अवैध शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मानपुर में जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस बेचा जा रहा है। छापेमारी के दौरान टीम ने जंगली सूअर का मांस, चमड़े का टुकड़ा और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। आरोपी शोभी साकेत और फइया पाल को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को 20 सितंबर को मैहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने के लिए वन परीक्षित अधिकारी मैहर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में परिक्षेत्र सहायक शिवकुमार वर्मा, बैजनाथ वर्मा, बीट प्रभारी सारंग कृष्णचंद्र मिश्रा, वाल्मीकि कोल और प्रेम नारायण आरख शामिल थे। सतना की स्क्वाड डॉग टीम भी साथ थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *