पुलिस को देखते ही ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर भागे:रामगढ़ में 9.50 करोड़ रुपए का डोडा जब्त, पंजाब भेजा जा रहा था

हजारीबाग के बाद अब रामगढ़ के मांडू में डोडा की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने सोमवार सुबह हेसागढ़ा में पेट्रोल पंप के पास 9.50 करोड़ रुपए का डोडा जब्त किया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक (पीबी23टी/1707) पर डोडा लदा है, जिसे पंजाब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को देखते ही ड्राइवर-खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक पर 102 बोरियां में 19 क्विंटल डोडा मिला। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक पर डोडा की बोरियों के ऊपर मूढ़ी के 60 पैकेट लदे थे, ताकि पता न चले। गौरतलब ​है कि राजस्थान और पंजाब में डोडा की काफी मांग है। तस्कर झारखंड से सस्ते दर पर डोडा खरीदकर वहां बेचते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *