दिव्यांग साले को चाकू से मारा, मौत:मृतक की पत्नी बोली- उनके घर में झगड़ा हुआ, मेरे पति को मार डाला; आरोपी को फांसी दो

खंडवा के सिहाड़ा गांव में शनिवार में जीजा ने साले काे चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी जीजा हत्या करके भाग गया। मृतक की पहचान मनीष जांगरे के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था। वह कुर्सी पर बैठा हुआ था। आरोपी जीजा ने परिवार के लोगों के सामने ही उसे चाकू से मार डाला। जानकारी के मुताबिक आरोपी गणेश शिंदे का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर वह साले मनीष से उलझ पड़ा। गुस्से में आकर गणेश ने चाकू से वार कर मनीष को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहां भाई की लाश देखकर उसकी बहन बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। अस्पताल की तीन तस्वीरें देखिए… मृतक की पत्नी भी दिव्यांग
परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा भी किया। घटना की सूचना पर मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी भी दिव्यांग हैं, जिनका जिला अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, पुलिस ने समझाइश देकर हालात शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आरोपी गणेश शिंदे वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *