भोपाल में 2km लंबा जाम, हजारों वाहन फंसे:पॉलिटेक्निक चौराहे से वीआईपी रोड तक रेंगती रही गाड़ियां; आसपास की सड़कें भी जाम

भोपाल में शनिवार शाम को पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर वीआईपी रोड तक करीब 2 किमी लंबा जाम लग गया। यहां गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। हालात ऐसे थे कि रविंद्र भवन से गवर्नर हाउस जाने वाली सड़क भी पूरी तरह जाम रही। इससे सटी प्रोफेसर कॉलोनी और आसपास की सड़कों पर भी वाहनों का भारी दबाव बना रहा। लोगों ने बताया कि यहां दो से ढाई घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। जानकारी के अनुसार, किसी सामाजिक जुलूस के निकलने से यह स्थिति बनी। जुलूस निकलने के बाद भी देर तक ट्रैफिक सामान्य नहीं हो पाया था। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे हालात सामान्य हो पाए। पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही, लेकिन जाम को नियंत्रित करने में नाकाम दिखी। वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके से नदारद रहे, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी। यहां तक रहा जाम का असर
जाम का असर केवल पॉलिटेक्निक और वीआईपी रोड तक ही सीमित नहीं रहा। प्रोफेसर कॉलोनी के भीतर की सड़कें, श्यामला हिल्स रोड, आर्च ब्रिज सहित मोती मस्जिद, इकबाल मैदान, हमीदिया अस्पताल और पीर गेट तक वाहनों की कतारें लगी रही। राहगीर बोले- शाम से जाम में फंसा रहा
सीहोर निवासी प्रकाश सेठी ने बताया कि मैं यहां 6 बजे से फंसा हुआ था। काफी देर तक रोड खुलने का इंतजार करता रहा। पूरे समय यहां ट्रैफिक पुलिस वाले नजर नहीं आए। वहीं एक युवक शकील ने कहा कि एक जुलूस निकलने के बाद यहां जाम लग गया। अब चारों तरफ की सड़कों पर जाम लगा रहा। देखिए जाम की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *