सदर विधायक ने शोक-संतप्त परिजनों को दिया श्राद्ध किट

दारु | इरगा में आ धमके हाथियों का झुंड ,ग्रामीणों में दहशत दारु प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। प्रतिदिन प्रखंड के किसी न किसी गांव में पहुंचकर उत्पात मचा रहे है। शनिवार के शाम को इरगा गांव के हाथियों का झुंड आ धमके है। हाथियों का झुंड इरगा गांव से सटे कारी चटान के पास है। पत्थर तोड़ने के लिए बने खदान में हाथियों द्वारा क्रीड़ा करते देखा गया है। हाथियों के आने की खबर से इरगा, चिरुवां, दारू खरिका, पुरनाडीह, बड़वार, गडया व सोनडीहा के ग्रामीण दहशत में है। बीते रात को हाथियों के झुंड ने पुरनाडीह में धान के फसल को रौंद कर नष्ट कर दिए जाने की सूचना भी मिली है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथियों का झुंड 7 से 8 बताया जा रहा है। कटकमसांडी | कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के आराभूसाई पंचायत के निवासी शामा भुईयां एवं डांटो पंचायत के ग्राम परेवातरी निवासी स्वर्गीय मनकुरिया देवी के आकस्मिक निधन पर हजारीबाग विधानसभा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की ओर से शोक संतप्त परिजनों श्राद्ध कीट दिया गया। श्राद्ध कीट उनके कटकमसांडी प्रतिनिधि सुमन राय ने प्रभावित परिवार को घर जाकर सौंपा। स्वर्गीय शामा भुईयां व मनकुरिया देवी के परिजनों ने इस कार्य के लिए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद का आभार प्रकट किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुमन राय ने कहा कि कटकमसांड़ी प्रखंड के हर दुख सुख में विधायक सदैव खड़े है औऱ आगे भी रहेंगे। भाजपा जिला मंत्री रितलाल यादव ने भी विधायक के इस सार्थक कदम के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर भाजपा आराभूसाई पंचायत प्रभारी व मुखिया आदित्य दांगी, भाजपा नेता रूपदेव यादव, अशोक मेहता, सर्जन यादव, इंद्रदेव भुईयां आदि उपस्थित थे। हजारीबाग | यह तस्वीर बड़की नदी के कैचमेंट एरिया की है। हजारीबाग शहर और नृसिंग मंदिर खपरियावां के बीच बहने वाली बड़की नदी के कैचमेंट एरिया का तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है। पहले यहां एक सरकारी साइन बोर्ड लगी थी, जिसमें लिखा था यह जमीन सरकारी है। इसकी खरीद बिक्री अथवा अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है। अभी यहां सरकारी साइन बोर्ड नहीं दिखती है। कंक्रीट वर्क दिखता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *